Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress President Election: शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Congress President Election: शशि थरूर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Congress President Election: नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है। दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में AICC कार्यालय में […]

Shashi Tharoor
inkhbar News
  • Last Updated: September 30, 2022 13:19:36 IST

Congress President Election:

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज केरल के तिरुवनन्तपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना उनका लक्ष्य है।

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ऐलान किया है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय ने कहा कि खड़गे हमारे सीनियर हैं, उनके मैदान में उतरने के बाद मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनूंगा। उन्होंने बताया कि वह दिग्विजय सिंह का प्रस्तावक बनेंगे।

नामांकन का आज आखिरी दिन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज सुबह संभावना जताई थी कि तीन नेता अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम शामिल था। लेकिन अब दिग्विजय के ऐलान के बाद मुकाबला किसके बीच होगा, ये स्थिति साफ हो गई है।

गांधी परिवार का आशीर्वाद किसे?

कांग्रेस पार्टी में सर्वशक्तिमान यानि गांधी परिवार अध्यक्ष चुनाव में किस उम्मीदवार को समर्थन देंगे, इसे लेकर भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है। गांधी परिवार की इस पद को लेकर पहली पसंद अशोक गहलोत थे, लेकिन राजस्थान विधायक दल प्रकरण के बाद वह पीछे हट गए। इसके बाद बताया गया कि दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के समर्थन से अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन आज उन्होंने भी पीछे हटने का ऐलान कर दिया। अब माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। दूसरी तरफ शशि थरूर जी-23 गुट की तरफ से चुनाव में ताल ठोकेंगे। उनका समर्थन सांसद मनीष तिवारी ने भी किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव