Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Congress President: फिर से कोरोना संक्रमित हुई सोनिया गांधी, अशोक गहलोत ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Congress President: फिर से कोरोना संक्रमित हुई सोनिया गांधी, अशोक गहलोत ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Congress President: नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज ट्वीट कर जानकारी दी है। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वो इस […]

Sonia Gandhi-Ashok Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: August 13, 2022 13:58:46 IST

Congress President:

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गई हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज ट्वीट कर जानकारी दी है। इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, वो इस समय कोविड 19 पॉजिटिव हैं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वो जल्द ही ठीक हो जाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

जयराम रमेश ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज ट्वीट बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आज पॉजिटिव आया है। वो सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अभी आइसोलेशन में रहेंगी।

प्रियंका भी कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले 10 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी कहा था कि वो फिर से कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका ने ट्वीट कर लिखा था कि आज फिर से कोविड से संक्रमित हो गई। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी बचाव संबंधी प्रोटोकॉल का पालन करूंगी।

तीन माह में दूसरी बार संक्रमित

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 3 महीने के अंदर दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुई हैं। इससे पहले जून में उनको कोरोना हुआ था। हालांकि तब उनको वायरस के हल्के लक्षण थे। मंगलवार शाम को मीडिया से बात करते हुए सीनियर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा था कि वो (प्रियंका गांधी) कोरोना पॉजिटिव हैं।

अस्पताल में भर्ती हुई थी सोनिया

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी जून महीने में कोरोना वायरस हुआ था। संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनको फंगल इंफेक्शन भी हुआ था। सोनिया को 12 जून को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी नाक से खून भी आने लगा था।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना