Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जीत की बधाई, जल्द मिलने की जताई उम्मीद

Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी जीत की बधाई, जल्द मिलने की जताई उम्मीद

Presidential Election: नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम गुरूवार को आ गए। नतीजों में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार यशवंत के खिलाफ आसान जीत दर्ज की है। देश को जहां 21 जुलाई के दिन पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई, वहीं देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने […]

Sonia Gandhi-Draupadi Murmu
inkhbar News
  • Last Updated: July 22, 2022 13:56:53 IST

Presidential Election:

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम गुरूवार को आ गए। नतीजों में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी पार्टियों के साझा उम्मीदवार यशवंत के खिलाफ आसान जीत दर्ज की है। देश को जहां 21 जुलाई के दिन पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति मिल गई, वहीं देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली पार्टी कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के सवालों का सामना करना पड़ा। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है।

सोनिया गांधी ने दी बधाई

राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने जल्द ही द्रौपदी मुर्मू से मिलने की उम्मीद जताई है।

राहुल गांधी ने भी दी जीत बधाई

इससे पहले कल राष्ट्रपति चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।

बिखरा विपक्ष, जमकर हुई क्रॉस वोटिंग

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 17 सांसदों ने मुर्मू के समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है। राज्यों में भी 113 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।

यशवंत सिन्हा थे विपक्ष के उम्मीदवार

गौरतलब है कि इस चुनाव में विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया था। सिन्हा को चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर द्रौपदी मुर्मू को सिन्हा ने बधाई देते हुए लिखा कि हर भारतीय ये आशा करता है कि द्रौपदी मुर्मू बिना भय अथवा पक्षपात के संविधान की संरक्षक के तौर पर कार्य करेंगी।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण