Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस बोली- मोदी सरकार ने अंतिम संस्कार में किया मनमोहन सिंह का अपमान, दिए 9 सबूत!

कांग्रेस बोली- मोदी सरकार ने अंतिम संस्कार में किया मनमोहन सिंह का अपमान, दिए 9 सबूत!

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में सरकार की ओर से काफी अव्यवस्था और अनादर हुआ। पवन खेड़ा ने अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह के अपमान को लेकर 9 सबूत दिए हैं।

Narendra Modi-Manmohan Singh's funeral-Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: December 29, 2024 16:54:43 IST

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में सरकार की ओर से काफी अव्यवस्था और अनादर हुआ।

अपमान के 9 सबूत

पवन खेड़ा ने अंतिम संस्कार के दौरान मनमोहन सिंह के अपमान को लेकर 9 सबूत दिए हैं। आइए जानते हैं कि कांग्रेस ने क्या 9 आरोप लगाए हैं…

1- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि डीडी (दूरदर्शन) ने अंतिम संस्कार के दौरान ज्यादा ध्यान पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर केंद्रित किया। वहीं, डॉ. सिंह के परिवार को बहुत ही कम दिखाया।

2- इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि अंतिम संस्कार स्थल पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के लिए सिर्फ 3 कुर्सियां ही रखी गईं थीं।

3- कांग्रेस का तीसरा आरोप है कि जब मनमोहन सिंह की पत्नी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जा रहा था उस वक्त उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लेकिन पीएम मोदी और बाकी मंत्री उस वक्त खड़े नहीं हुए।

4- कांग्रेस का चौथा आरोप है कि डॉ. मनमोहन सिंह की चिता के आस-पास परिवार को पर्याप्त जगह नहीं मिली। एक तरफ तो पूरी जगह सैनिकों ने ही घेर रखी थी।

5- इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि आम लोग डॉ. सिंह के अंतिम संस्कार को सही नहीं देख सके। आम लोगों को निगमबोध घाट के अंदर जाने से रोक दिया गया था।

6- कांग्रेस का छठा आरोप है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के काफिले की वजह से मनमोहन सिंह की शव यात्रा में बाधा पहुंची।

7- कांग्रेस ने कहा कि अंतिम संस्कार के दौरान संस्कार की रस्मों को निभाने के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह के पोतों को चिता तक जाने में काफी दिक्कतें हुईं।

8- कांग्रेस का 8वां आरोप हैं कि विदेशी राजनयिकों को कही और ही बिठा दिया गया था, जिसकी वजह से वे नजर हीं नहीं आ रहे थे।

9- इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निगमबोध घाट पर व्यवस्थाएं सही नहीं थीं। शव यात्रा में भाग लेने वाले कई लोग अंतिम स्थल तक पहुंच ही नहीं सके।

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी का छलका दर्द, मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर मोदी सरकार को खूब सुनाया