Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस सत्याग्रह: प्रियंका गांधी बोली- सेना को खत्म कर देगी अग्निपथ योजना, वापस ले सरकार

कांग्रेस सत्याग्रह: प्रियंका गांधी बोली- सेना को खत्म कर देगी अग्निपथ योजना, वापस ले सरकार

कांग्रेस सत्याग्रह: नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया। इस प्रदर्शन को संबोधित […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2022 15:30:17 IST

कांग्रेस सत्याग्रह:

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। देशभर में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह किया। इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

भारतीय सेना को खत्म कर देगी योजना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सत्याग्रह में कहा कि हरीवंश राय जी की कविता का नाम इस स्कीम (अग्निपथ) को दिया गया जो इस देश के नवयुवकों को मार डालेगा। ये ऐसी स्कीम है जो सेना को खत्म कर देगी। लोकतांत्रिक तरीके से, शांतिपूर्वक तरीके से इस सरकार खत्म कीजिए।

अहिंसा से लड़नी होगी ये लड़ाई

प्रियंका गांधी ने कहा कि आपका (युवाओं) दर्द पूरा देश समझ रहा है, लेकिन आप ये मत भूलिए कि ये देश आपका है, इस देश की संपत्ति आपकी है। इसे सुरक्षित रखना आपका कर्तव्य है। हम सत्याग्रह पर बैठे हैं और ये लड़ाई अहिंसा से ही लड़नी होगी।

केंद्र सरकार वापस ले अग्निपथ योजना

अग्निपथ योजना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि देश की सेवा करने के लिए पूरे जीवन भर सेना में भर्ती होना चाहते हैं। ये जो भी हो रहा है गलत हो रहा है। इस योजना को वापस लेना चाहिए।

युवाओं का भविष्य खराब कर रही सरकार- पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अग्निपथ योजना पर कहा कि कोविड के बहाने से आपने(सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।

अग्निपथ के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में युवाओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। बिहार से हरियाणा तक आंदोलन आक्रमक होता जा रहा है। कहीं गाड़ियों में आग लगा दी गई तो कहीं ट्रेन की पटरियां ही उखाड़ दी गई है। ऐसे में सरकार युवाओं को स्कीम के फायदे समझाने की कोशिश कर रही है, तो वहीं विपक्ष का कहना है कि इस योजना के जरिए युवाओं के भविष्य के साथ खेला जा रहा है और ये सेना की गरिमा को भी कम करता है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें