Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कांग्रेस: सोनिया गांधी ने खड़गे दी अध्यक्ष का पदभार संभालने की बधाई, कहा-अब राहत महसूस कर रही हूं

कांग्रेस: सोनिया गांधी ने खड़गे दी अध्यक्ष का पदभार संभालने की बधाई, कहा-अब राहत महसूस कर रही हूं

Congress President: नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में आज से खड़गे युग की शुरूआत हो गई। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे। सोनिया गांधी ने ये कहा […]

Sonia Gandhi congratulates Kharge
inkhbar News
  • Last Updated: October 26, 2022 15:42:17 IST

Congress President:

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में आज से खड़गे युग की शुरूआत हो गई। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

सोनिया गांधी ने ये कहा

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खड़गे के अध्यक्ष बनने से वो राहत महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही सोनिया ने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद भी किया है।

सरकार पर बरसे खड़गे

खड़गे ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का सपना है कि यह देश विपक्ष मुक्त हो। वो लोग न्यू इंडिया की बहुत बात करते हैं लेकिन ये कैसा न्यू इंडिया है जिसमें युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जहां किसानों को जीप के नीचे कुचल दिया जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है।

ये कैसा न्यू इंडिया?

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज देश में अत्याचारियों का सम्मान हो रहा है। ये कैसा न्यू इंडिया है जहां जनता महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं लेकिन सरकार आंखे बंदकर रखे हुए हैं। इस न्यू इंडिया को बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं क्योंकि कांग्रेस के रहते ऐसा कभी नहीं हो सकता।

शशि थरूर को हराया

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को 6,825 वोटों से हराया। चुनाव में खड़गे को 7,897 वोट और थरूर को 1,072 वोट मिले थे। 137 साल के कांग्रेस के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए 6वीं बार चुनाव हुआ था। इसके साथ ही कांग्रेस को 24 साल के बाद खड़गे के रूप में गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है। इसके पहले सीताराम केसरी गांधी परिवार के बाहर के अध्यक्ष थे।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव