Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गुजरात चुनाव: भाजपा की गाड़ी कांग्रेस ने निकाली आप ने कहा यही तो है….

गुजरात चुनाव: भाजपा की गाड़ी कांग्रेस ने निकाली आप ने कहा यही तो है….

गांधीनगर। आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को जहाँ एक ओर आम आदमी पार्टी की मौजूदगी ने रोचक बना दिया है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिन एक ऐसा घटना क्रम घटित हो गया […]

कांग्रेस द्वारा खींची जा रही भाजपा की प्रचार गाड़ी
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2022 11:32:18 IST

गांधीनगर। आगामी गुजरात विधानसभा चुनावों को जहाँ एक ओर आम आदमी पार्टी की मौजूदगी ने रोचक बना दिया है, वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिन एक ऐसा घटना क्रम घटित हो गया जिसका वीडियों आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कहा यही तो है ILU-ILU

क्या घटना घटित हुई?

गुजरात विधानसभा चुनावो को लेकर सभी राजनीतिक दल लगातार प्रचार एवं प्रसार कर रहे हैं, बीते दिन भाजपा की प्रचार गाड़ी का पहिया कीचड़ में फंस गया। जिसके बाद कांग्रेस के बैनर से सजी हुई प्रचार गाड़ी ने भाजपा की गाड़ी को खींचकर निकाला, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसको आम आदमी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया और उस पर लिखा कि, गुजरात में भाजपा की अटकी हुई चुनावी गाड़ी को बचाने में पूरा ज़ोर लगाती कांग्रेस..

ये है चुनावों में BJP और Congress के ILU-ILU की कहानी

पहले भी लगाया था यह आरोप

गुजरात विधानसभा चुनावों के चलते जनसभा के दौरान एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने अपने भाषण के दौरान कह दिया था कि, भले ही भाजपा को वोट दे देना लेकिन आम आदमी पार्टी को वोट मत देना। कांग्रेसी नेता के इस बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, भाजपा इस समय गुजरात मे बैकफुट पर है आम आदमी पार्टी की मौजूदगी ने ने उसकी नींदें उड़ा दी हैं और कांग्रेस बी टीम की तरह भाजपा को उबारने का काम कर रही है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी के तमाम नेता कांग्रेस पर तंज कसते हुए नज़र आ रहे हैं। हम आपको बता दें कि, कांग्रेस लगातार आम आदमी पार्टी पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाती हुई नज़र आती है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की इस उठा पटक में हो सकता है कि, भाजपा बाज़ी मार जाए।