Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • विदेश मंत्रालय में संविदा कर्मचारी ने लीक किए गोपनीय दस्तावेज, FIR हुई दर्ज

विदेश मंत्रालय में संविदा कर्मचारी ने लीक किए गोपनीय दस्तावेज, FIR हुई दर्ज

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संविदा पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने जी 20 समिट के साथ कई गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस संविदा कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दर्ज […]

Ministry of External Affairs employee leaked documents
inkhbar News
  • Last Updated: July 11, 2023 11:58:35 IST

नई दिल्ली: भारत सरकार के गृह मंत्रालय में संविदा पर काम कर रहे एक कर्मचारी ने जी 20 समिट के साथ कई गोपनीय दस्तावेज पाकिस्तान भेजे हैं। वहीं इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल इस संविदा कर्मचारी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गाजियाबाद में विदेश मंत्रालय के कर्मचारी द्वारा देश की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजने का मामला सामने आया है। यह जानकारी मिलने के बाद पुलिस और विदेश मंत्रालय में हड़कंप मच गया है। गाजियाबाद पुलिस ने 3 दिन की गोपनीय जांच के बाद भीम नगर निवासी आरोपी नवीन पाल के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी विदेश मंत्रालय में अधिकारी था और दस्तावेजों को वह किसी एजेंट के साथ शेयर करके मोटी रकम वसूलना चाहता था।

सामने आया पाकिस्तान से कनेक्शन

इस जानकारी मिलते ही हरकत में आई कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं इस मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारी से हुई अब तक की पूछताछ के बाद पुलिस को कई ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो उसके पाकिस्तानी कनेक्शन को पुख्ता करते हैं।

UCC का विरोध करे भारत की जनता- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड