Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • कोरोना केस 1200 के पार, 14 फसलों पर बढ़ी MSP, जानें आज की 5 बड़ी खबरें

कोरोना केस 1200 के पार, 14 फसलों पर बढ़ी MSP, जानें आज की 5 बड़ी खबरें

आज 29 मई है। आइए जानते हैं आज की देश-विदेश की 5 बड़ी खबरें कौनसी हैं...

Top 5 news
inkhbar News
  • Last Updated: May 29, 2025 09:12:06 IST

नई दिल्ली। आज 29 मई है। देश में कोरोना केसों की संख्या 1200 पार कर गई है। केंद्र सरकार ने 14 फसलों पर MSP बढ़ा दी है। आइए जानते हैं आज की 5 बड़ी खबरें…

(1) कोरोना केसों की संख्या 1200 के पार

इस वक्त पूरे देश में कोरोना वायरस के कुल 1251 सक्रिय मामले हैं। अब तक इस संक्रमण से 13 लोगों की जान जा चुकी है। केरल में सबसे अधिक 430 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कुल 325 केस हैं, जिनमें से 316 केवल मुंबई से हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 मई को उत्तर प्रदेश और बिहार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के 100 मीटर के दायरे में आने वाले सभी व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

(2) 14 फसलों पर बढ़ाई गई MSP

केंद्र सरकार ने धान, कपास, सोयाबीन और अरहर समेत 14 खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि धान का नया MSP अब 2,369 रुपये तय किया गया है, जो कि पिछले साल के मुकाबले 69 रुपये अधिक है।

(3) छह राज्यों में मॉक ड्रिल टली

पाकिस्तान से सटे छह राज्यों में गुरुवार को होने वाली मॉक ड्रिल को स्थगित कर दिया गया है। जिन राज्यों में यह अभ्यास टला है, उनमें जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और चंडीगढ़ शामिल हैं। इस ड्रिल को ‘ऑपरेशन शील्ड’ नाम दिया गया था। पंजाब में यह ड्रिल अब 3 जून को की जाएगी। अन्य राज्यों के लिए नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

(4) मणिपुर में सरकार बनाने का दावा

मणिपुर में 10 विधायकों ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया। इनमें से 8 विधायक भाजपा के हैं, जबकि NPP और एक निर्दलीय से एक-एक विधायक शामिल हैं। इन नेताओं का कहना है कि उन्हें 44 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। मणिपुर विधानसभा में कुल 60 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए 31 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है।

(5) 17 राज्यों में मानसून की एंट्री

देश के 17 राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। बुधवार को यह छत्तीसगढ़ में अपने निर्धारित समय से 12 दिन पहले और ओडिशा में 13 दिन पहले पहुंच गया। महाराष्ट्र के मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। मध्यप्रदेश के 10 से अधिक जिलों में वर्षा दर्ज की गई। वहीं राजस्थान के बूंदी क्षेत्र में तेज गर्मी बनी हुई है। उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में बारिश हुई, जबकि जैसलमेर में धूलभरी आंधी चली।

यह भी पढ़ें-

आज 29 मई 2025 का राशिफल: मिथुन, कन्या और मकर राशि को मिलेगा शुभ योग का लाभ, जानें किसका-किसका बनेगा काम