Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Corona Cases in India: देश में लगातार सातवें दिन 2 लाख 95 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 24 घंटे में 2,023 नई मौते दर्ज

Corona Cases in India: देश में लगातार सातवें दिन 2 लाख 95 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 24 घंटे में 2,023 नई मौते दर्ज

Corona Cases in India: स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटो में 295,041 नए मामले सामने आए है और पहली बार दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 2023 मरीजों ने अपनी जान गवाई है।

Corona-cases-in-india_
inkhbar News
  • Last Updated: April 21, 2021 11:44:58 IST

नई दिल्ली/ भारत में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। अब तक हर दिन कोरोना के नए केस रिकॉर्ड बना रहे थे, लेकिन अब कोरोना से मरने वालों ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। देशभर में कोरोना के 13 करोड़ टीके लग चुके है उसके बावजूद भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटो में 295,041 नए मामले सामने आए है और पहली बार दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 2023 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। हालांकि 1,67,457 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इससे पहले शनिवार को 259,167 नए मामले सामने आए थे।

देश में कोरोना के एक करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 मामले हो चुके है। वहीं एक करोड़ 32 लाख 76 हजार 39 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं। इस वक्त देश में आज 21 लाख 57 हजार 538 कोरोना के एक्टिव केस है। अब तक 1 लाख 82 हजार 553 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना को हराने के लिए अब तक देश में 13 करोड़ 1 लाख 19 हजार 310 लोगों को कोरिया वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल रात देश को संबोधित किया था जिसमें कोरोना को लेकर कई बड़ी बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश आज फिर बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कुछ सप्ताह पहले तक स्थितियां कंट्रोल में थीं लेकिन फिर कोरोना की दूसरी लहर तूफान बनकर आ गई। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की कि लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में प्रयोग करें क्योंकि हम देश को लॉकडाउन से बचाना है। पिछली बार स्थितियां कंट्रोल में थी। देश में संपूर्ण लॉकडाउन न लगे। और माइक्रो कंटेंटमेंट जॉन पर ध्यान दे।

Resign Narendra Modi : ट्विटर पर उठी पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग, लोगों ने मोदी की तुलना ‘नीरो’ से की

Lockdown in Jharkhand : दिल्ली के बाद झारखंड में लगा 6 दिन का लॅाकडाउन

Tags