नई दिल्ली। आज- 6 जून 2025 है। देश में कोरोना के केसों की संख्या 5 हजार के करीब पहुंच गई है। लड़ाकू विमान राफेल की बॉडी अब टाटा बनाएगी। आइए जानते हैं आज की 5 बड़े खबरें…
(1) कोरोना के मामले 5 हजार के करीब
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 4866 हो गई है। इस साल अब तक 51 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सबसे अधिक 1497 सक्रिय केस केरल में दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दिल्ली में 562 एक्टिव केस हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोविड से जुड़ी दो और मौतें दर्ज हुईं, जिनमें एक 5 महीने का शिशु भी शामिल है।
(2) टाटा बनाएगी राफेल की बॉडी
राफेल जेट की मुख्य बॉडी, जिसे फ्यूजलेज कहा जाता है, अब भारत के हैदराबाद में तैयार होगी। इसके लिए भारत की टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) और फ्रांस की दसॉ एविएशन ने मिलकर 4 प्रोडक्शन ट्रांसफर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं। राफेल की पहली फ्यूजलेज यूनिट 2028 तक असेंबली लाइन से बाहर आ जाएगी। यह पहली बार होगा जब राफेल की मेन बॉडी का निर्माण फ्रांस के बाहर किया जाएगा।
(3) राम मंदिर में राम दरबार की स्थापना
रामलला के गर्भगृह के ठीक ऊपर यानी पहले माले पर राम दरबार की स्थापना की गई है। इस दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, तीनों भाई – लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न – के साथ-साथ भगवान हनुमान की भी मूर्तियां स्थापित की गई हैं। भगवान राम सहित चारों भाइयों के हाथों में धनुष हैं। जहां गर्भगृह में भगवान राम बालरूप में विराजमान हैं, वहीं प्रथम तल पर राजा रूप में राम दरबार का स्वरूप सजाया गया है।
(4) बेंगलुरु भगदड़ में 8 अधिकारी सस्पेंड
कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), कर्नाटक क्रिकेट संघ और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इनकी ओर से आए प्रतिनिधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इन पर जीत के जश्न के दौरान आपराधिक लापरवाही का आरोप लगाया गया है।
बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत 8 अधिकारियों को इस मामले में सस्पेंड किया गया है। इनमें एडिशनल पुलिस कमिश्नर, कब्बन पार्क थाने के प्रभारी, ACP, DCP सेंट्रल डिवीजन, क्रिकेट स्टेडियम के प्रभारी, स्टेशन हाउस मास्टर और स्टेशन हाउस ऑफिसर शामिल हैं। इस हादसे में 14 जून को जिनकी जान गई, वे सभी 35 वर्ष से कम उम्र के थे, जिनमें 3 किशोर भी शामिल हैं।
(5) तत्काल टिकट मिलना होगा आसान
रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। अब टिकट बुक करते समय ई-आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इस नए नियम के चलते असली और जरूरतमंद यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। यह बदलाव फर्जी आईडी, एजेंटों की गड़बड़ी और बॉट्स से बुकिंग पर रोक लगाने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें-
6 जून 2025 का राशिफल: कौन चमकेगा आज, किसके धैर्य का होगा इम्तहान