Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Covid-19: सऊदी में कोरोना से कोहराम, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया बैन

Covid-19: सऊदी में कोरोना से कोहराम, भारत समेत 16 देशों की यात्रा पर लगाया बैन

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर सऊदी अरब में बढ़ने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लिए 16 देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। इन देशों में भारत भी शामिल है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मंकीपॉक्स का […]

Covid-19
inkhbar News
  • Last Updated: May 23, 2022 10:07:21 IST

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के मामले एक बार फिर सऊदी अरब में बढ़ने लगे हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सऊदी अरब ने अपने नागरिकों के लिए 16 देशों की यात्रा पर बैन लगा दिया है। इन देशों में भारत भी शामिल है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मंकीपॉक्स का एक भी केस
देश में नहीं मिला है। साथ ही मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश मंकीपॉक्स के मामले को डिक्टेट करने और अगर केस मिलता है तो इस इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता रखता है।

11 देशों तक पहुंचा मंकीपॉक्स

वहीं उप स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल्ला असिरी ने कहा अब तक मंकीपॉक्स के मनुष्यों के बीच ट्रांसमिशन के मामले बहुत सीमित हैं, और इसलिए इससे होने वाले किसी भी प्रकोप की संभावना काफी कम है। बता दे डब्ल्यूएचओ ने अभी तक 11 देशों में मंकीपॉक्स के 80 मामलों की पुष्टि की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह संक्रमण के फैलने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहा है और निरंतर इस पर कार्य जारी है।

सऊदी में तेजी से बढ़ रहा कोरोना

सऊदी अरब में शनिवार को कोरोनावायरस के 414 नए केस सामने आए। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देश में अब तक कोरोनावायरस के 7, 62,575 केस सामने आए हैं। साथ ही कोरोनावायरस से अब तक 9,128 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मौजूदा केसो में 81 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सऊदी अरब में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 474 लोगों को ठीक हुए हैं। देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 6,440 है, हालांकि आंकड़ा भारत से कम है। भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी 15000 के आसपास है।