Inkhabar

Crime: प्यार का झांसा देकर फंसाया , फिर किया दुष्कर्म

नई दिल्लीः  मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप लगा है कि व्यक्ति ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जबरदस्ती उसका गर्भपात कराया। जानकारी के मुताबिक आरोपी थाणे […]

Crime: प्यार का झांसा देकर फंसाया , फिर किया दुष्कर्म
inkhbar News
  • Last Updated: October 20, 2023 20:01:18 IST

नई दिल्लीः  मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई का हैं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप लगा है कि व्यक्ति ने एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर जबरदस्ती उसका गर्भपात कराया। जानकारी के मुताबिक आरोपी थाणे जिले के मुंब्रा इलाके का निवासी है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा हैं और दो बच्चों का पिता है। आरोपी ने इस बात की पीड़िता को भनक तक नहीं लगने दी थी।

लिए थे ढाई लाख रुपए

पुलिस के अनुसार सितंबर 2022 में, दोनों युवक-युवती इस रिश्ते में आए थे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसे गर्भवती किया। उसके बाद आरोपी ने यह कहकर पीड़िता का गर्भपात कराया कि उसके परिवार के लोग शादी से पहले बच्चे को स्वीकार नहीं करेंगे। पीड़िता का यह भी कहना हैं कि आरोपी ने उससे अलग-अलग समय पर तकरीब़न ढाई लाख रुपये भी लिए। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से मना कर दिया था और धमकीयां दी। पीड़िता को जैसे ये बता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है तो बिना देरी किए उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दि। पुलिस का कहना हैं कि फिलहाल मामले की जांच चल रहीं हैं और इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।