Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हनी सिंह बोले- दुआ करें

पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, हनी सिंह बोले- दुआ करें

Attack on Punjabi Singer Alfaz: चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक और पंजाबी सिंगर अल्फाज के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्फाज अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ऊपर ये हमला हुआ है। फिलहाल उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल […]

Alfaz-Honey Singh
inkhbar News
  • Last Updated: October 3, 2022 11:21:47 IST

Attack on Punjabi Singer Alfaz:

चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक और पंजाबी सिंगर अल्फाज के ऊपर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि अल्फाज अपने दोस्तों के साथ एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान उनके ऊपर ये हमला हुआ है। फिलहाल उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोस्त हनी सिंह ने ये कहा

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अल्फाज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस हमले की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि बीती रात मेरे दोस्त पर किसी ने हमला किया है। जिसने भी ये किया है, उसे मैं नहीं छोड़ूंगा। आप सब प्लीज उसके लिए दुआ करें।

आरोपी विक्की गिरफ्तार

बता दें कि अल्फाज पर हमले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया है कि ये अल्फाज पर हमला लांद्रा और बनूर रोड पर स्थित एक ढाबे पर हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि हमला करने वाले आरोपी विक्की को पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब में फैमस हैं अल्फाज

बता दें कि अल्फाज पंजाब में काफी मशहूर सिंगर हैं। उनकी पहचान एक्टर, मॉडल और राइटर के रूप में है। अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है, उनका असली नाम अनंतजोत सिंह पन्नू है। साल 2011 में पंजाबी गाने ‘हाय मेरा दिल’ से उन्होंने अपने गायकी करियर की शुरूआत की थी।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव