Inkhabar

देहरादून: भारतीय सेना को आज मिले 331 युवा अफसर

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी से आज शनिवार (10 जून) को 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए है। इतना ही नहीं मित्र देशो के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए है। वहीं इस बार पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी शामिल हुए है। परेड से पहले परिसर […]

Country Got 331 Young Officers 42 Cadets
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2023 13:07:58 IST

देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी से आज शनिवार (10 जून) को 331 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना में शामिल हुए है। इतना ही नहीं मित्र देशो के 42 कैडेट्स भी पास आउट हुए है। वहीं इस बार पासिंग आउट परेड की सलामी सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी शामिल हुए है।

परेड से पहले परिसर में सेना और बाहर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। वहीं अकादमी के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर पर सुबह 6 बजे परेड शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं परेड के बाद पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। फिर बाद में देश और विदेश के 373 कैडेट्स अफसर बनकर अपनी सेनाओं की मुख्य धारा में शामिल हो गए है। इनमें 331 अफसर भारतीय सेना को मिलेंगे।

अब तक 64862 देशी और विदेशी कैडेट्स अफसर पास आउट

जानकारी के मुताबिक इनमें से डायरेक्ट एंट्री वाले 55 कैडेट्स होंगे। वहीं दूसरी तरफ एक्स एनडीए 204 और एक्स एससी 40 कैडेट्स पास आउट हुए । साथ ही 32 कैडेट्स अफसर टीजीसी कोर्स के है। बता दें कि आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 64862 देशी और विदेशी कैडेट्स अफसर पास आउट हो गए हैं।

2022 जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स की संख्या 33

इस बार भी यूपी हर बार की तरह सबसे अधिक कैडेट्स अफसर देने वाला राज्य बन चुका है। वहीं यूपी के 63 कैडेट्स अफसर पास आउट होकर अफसर बनेंगे। उत्तराखंड इस बार पहली बार की तुलना में 2 पायदान पीछे चला गया है। बीते साल 2022 जून की परेड में उत्तराखंड के कैडेट्स अफसर की संख्या 33 थी। जो इस बार घटकर 25 रह चुकी है। हालांकि आबादी के मुताबिक इस बार भी कैडेट्स देने वालों में उत्तराखंड पहले स्थान पर है।