Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: पहाड़गंज में गिरी जर्जर इमारत, साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, तीन जख्मी

दिल्ली: पहाड़गंज में गिरी जर्जर इमारत, साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, तीन जख्मी

दिल्ली: नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार देर शाम एक जर्जर इमरत गिरने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उन्हें मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रात करीब 8.40 बजे खन्ना मार्केट और विवेक होटल के पास हादसा […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2022 10:21:14 IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरुवार देर शाम एक जर्जर इमरत गिरने से साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक उन्हें मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में रात करीब 8.40 बजे खन्ना मार्केट और विवेक होटल के पास हादसा होने की मिली। जिसके बाद दमकल की सात गाड़ी राहत और बचाव के लिए घटना स्थल तक पहुंची।

मृतक बच्चे की हुई पहचान

दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने बताया कि मृतक साढ़े तीन साल के बच्चे की पहचान हो गई है। बच्चे का नाम अमजद है। उसे दमकलकर्मियों ने देर रात मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए मगर वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीन गंभीर रूप से घायल

बताया जा रहा है कि इमारत गिरने की वजह से दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें जरीना (1.5), अलीफा (8) और उनके पिता एम. जहीर (52) शामिल है। सभी को मलबे से निकालकर कलावती अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

बड़ी दुर्घटना का हमेशा खतरा

बता दें कि पहाड़गंज क्षेत्र अपने बजट होटल, लॉज और रेस्तरां के लिए मशहूर है। हालांकि क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली गलियां और पुराने घर भी मौजूद हैं जो हमेशा ही एक बड़ी दुर्घटना का खतरा पैदा करते हैं।

ये भी पढ़े-

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें