Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: अशोक गहलोत बोले- तानाशाही में काम करने की रिहर्सल कर रही है पुलिस

दिल्ली: अशोक गहलोत बोले- तानाशाही में काम करने की रिहर्सल कर रही है पुलिस

दिल्ली: नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार की जा रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है राहुल गांधी के बदले की राजनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए। इसी […]

Ashok Gehlot
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2022 13:59:49 IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार की जा रही पूछताछ को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेताओं का कहना है राहुल गांधी के बदले की राजनीति के तहत निशाना बनाया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली में डेरा जमाए हुए। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस इस बात की रिहर्सल कर रही है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।

पुलिस का आतंक देखने के मिल रहा है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में पहली बार निशाना बना कर कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। कई जगहों पर पिटाई भी की गई। पहली बार पुलिस का आतंक देखने को मिला है। पुलिस का रिहर्सल है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।

विचारधारा की लड़ाई, मोदी योगी से दुश्मनी नहीं

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस सत्याग्रह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि हमारी ये विचारधारा की लड़ाई है। हमारी BJP और मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वो हमें दुश्मन मानते हैं। कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी ये कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है।

खतरे में नौजवानो का भविष्य- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज नौजवानों का भविष्य खतरे में है, देश की सीमाएं और हमारी सुरक्षा खतरे में है, वो कहते हैं कि आओं(अग्निवीर) और भरी जवानी में जब रिटायर हो जाओगे तो हमारे यहां चौकीदारी करना। ये सबको चौकीदार बनाना चाहते हैं।

सेना मोदी जी की नहीं, हिंदुस्तान की है- अधीर रंजन

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश के नौजवानों के साथ खिलवाड़ ना हो। क्यों लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है? आप बोल दो की हम सैलेरी और पेंशन नहीं दे सकते। आप हम सब को बुलाइए, हम आपको सुझाव देंगे क्योंकि ये फौज मोदी जी की नहीं बल्कि हिंदुस्तान की है।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें