Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, जानें अन्य शहरों का हाल

दिल्ली बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी, जानें अन्य शहरों का हाल

नई दिल्ली। भारत और खासकर दिल्लीवालों के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि दिल्ली एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार का बेगूसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है, वहीं दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली कैपिटल […]

Delhi pollution
inkhbar News
  • Last Updated: March 19, 2024 12:55:27 IST

नई दिल्ली। भारत और खासकर दिल्लीवालों के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि दिल्ली एक बार फिर से दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार का बेगूसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है, वहीं दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली कैपिटल सिटी बन गई है। यहां ये जानना जरूरी है कि 2018 से लगातार चार बार दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है।

तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश

स्विस संगठन IQAir की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ साल 2023 में भारत बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) तथा पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) के बाद 134 देशों में से तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाला देश था।
एक समाचार एजेंसी के अनुसार, रिपोर्ट में साल 2022 में भारत को 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत PM2.5 सांद्रता के साथ आठवां सबसे प्रदूषित देश था।

बेगूसराय का नाम शामिल

इस बार कि रिपोर्ट में बेगूसराय 118.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की औसत PM2.5 सांद्रता के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित महानगरीय क्षेत्र के रूप में उभरा है। यहां हैरानी की बात ये है कि साल 2022 की रैंकिंग में बेगूसराय का नाम नहीं आया था। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का PM2.5 लेवल साल 2022 में 89.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से बिगड़कर 2023 में 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को 2018 से लगातार चौथी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी का दर्जा मिला।