Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: BJP सांसद ने की बदसलूकी तो यमुना के पानी से नहाया जल बोर्ड का अधिकारी, जताया विरोध

दिल्ली: BJP सांसद ने की बदसलूकी तो यमुना के पानी से नहाया जल बोर्ड का अधिकारी, जताया विरोध

दिल्ली: नई दिल्ली। देश की राजाधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। बीते दिनों बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के पानी को लेकर जल बोर्ड के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद अब उस […]

(यमुना के पानी से नहाते दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी)
inkhbar News
  • Last Updated: October 30, 2022 13:27:03 IST

दिल्ली:

नई दिल्ली। देश की राजाधानी दिल्ली में छठ पूजा को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है। बीते दिनों बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने यमुना के पानी को लेकर जल बोर्ड के एक अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद अब उस अधिकारी ने विरोध जताने के लिए यमुना के पानी से स्नान किया है। अधिकारी के दावा है कि उसने उसी पानी से नहाया है, जिसमें झाग हटाने के लिए दवा का छिड़काव किया गया था।

बेझिझक लगा सकते हैं डुबकी

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा ने यमुना घाट पर स्नान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि यमुना में पानी का बीओडी लेवल 12-13 है, टीएसएस 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना नदी पूरी तरह से स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां पर डुबकी लगा सकते हैं।

प्रवेश वर्मा ने की थी बदसलूकी

बता दें कि इससे पहले दिल्ली बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कालिंदी कुंज यमुना घाट पर दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी। बीजेपी सांसद का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो नदी में छिड़काव किए जाने वाले केमिकल को लेकर अधिकारी के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे थे। बाद में अधिकारी ने सांसद के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने इसे लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव