Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Flood Update : यमुना काबू में फिर भी नहीं टला जल संकट, बीमारियों की आशंका

Delhi Flood Update : यमुना काबू में फिर भी नहीं टला जल संकट, बीमारियों की आशंका

नई दिल्ली: यमुना में बाढ़ आने के बाद से राजधानी दिल्ली में पेयजल संकट अभी भी दूर नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तरी और मध्य इलाकों में नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है। दिल्ली के प्रभावित इलाकों के लोगों को टैंकर मंगवाना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग सौ […]

Delhi Flood Update
inkhbar News
  • Last Updated: July 21, 2023 07:38:01 IST

नई दिल्ली: यमुना में बाढ़ आने के बाद से राजधानी दिल्ली में पेयजल संकट अभी भी दूर नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तरी और मध्य इलाकों में नियमित रूप से पानी नहीं आ रहा है। दिल्ली के प्रभावित इलाकों के लोगों को टैंकर मंगवाना पड़ रहा हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग सौ रुपये में पानी की बोतल खरीद रहे हैं।

दिल्ली के सिविल लाइंस, कमला नगर, हिंदूराव हॉस्पिटल, शक्ति नगर, करोलबाग, पहाड़गंज राजेंद्र नगर, बलजीत नगर, प्रेम नगर, पटेल नगर, इंद्रपुरी, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, जहांगीरपुरी, मॉडल टाउन, गुलाबी बाग, बुराड़ी अन्य इलाकों में एक हफ्ते से पेयजल संकट बना हुआ है। इसके अलावा गोल मार्केट में रहने वाले अशोक के मुताबिक पहले तो कई दिन पानी नहीं आया है। वहीं इसके बाद 2 दिन दूषित पानी की आपूर्ति हुई, अब फिर 2 दिन से पानी नहीं आ रहा है।

दिल्ली में बीमारियों की आशंका

बता दें कि बाढ़ अपने साथ कई मानवीय संकट लेकर आती है। दिल्ली में कुछ ऐसा ही हालात यमुना में आई बाढ़ के बाद पैदा हो गए हैं। पानी उतरने के साथ ही डेंगू के साथ कई प्रकार की जल-जनित बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़ चुके हैं।

खतरे के निशान के नीचे आई यमुना

यमुना कल गुरुवार की सुबह 8 बजे एक बार फिर से खतरे के निशान 205.33 के नीचे आ गई है। बता दें कि यमुना का जलस्तर 205 दर्ज किया गया। लेकिन अभी भी यमुना चेतावनी स्तर 204.50 से ऊपर बह रही है। वहीं अब अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 24 घंटे में स्थिति बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा यमुना स्तर में गिरावट आने के साथ ही लोग पुनर्वास में जुट गए हैं।