Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Lok Sabha Election: वोट डालने के बाद मां सोनिया संग राहुल गांधी ने ली सेल्फी

Delhi Lok Sabha Election: वोट डालने के बाद मां सोनिया संग राहुल गांधी ने ली सेल्फी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने […]

राहुल गांधी
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 10:55:26 IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी अपना वोट कास्ट कर दिया है।

राहुल ने मां के साथ ली सेल्फी

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपने बेटे राहुल गांधी के संग वोट डालने पहुंची। उन्होंने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। वहीं वोट डालने के बाद मतदान केंद्र से निकलते हुए राहुल गांधी मां सोनिया गांधी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आये।

इन राज्यों में हो रही है वोटिंग

उत्तर प्रदेश-14
बिहार- 8
हरियाणा- 10
दिल्ली- 7
पश्चिम बंगाल- 8
झारखंड-4
ओडिशा- 6
जम्मू-कश्मीर-1

दांव पर इन नेताओं की साख

छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसमें धर्मेंद्र प्रधान, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर , नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी हुई है।

Lok Sabha Election 6th Phase Voting: 58 सीटों पर मतदान जारी, महबूबा ने PDP कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का लगाया आरोप