नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नगर निगम चुनाव के लिए आज वोटिंग जारी है। दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाता 13,638 पोलिंग स्टेशन पर पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। एमसीडी के 250 वार्डों पर बीजेपी,आप और कांग्रेस के साथ-साथ कुल 1,349 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगा।
साल 2017 में हुए दिल्ली नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी। उस दौरान एमसीडी तीन भागों में बंटी हुई थी, जिसमें बीजेपी ने 181, आप ने 48 और कांग्रेस ने 27 वार्डों पर जीत दर्ज की थी। बता दें कि साल 2007 से एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा है।
गौरतलब है कि साल 2012 में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान एमसीडी को तीन भागों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी नगर निगमों में बांट दिया गया था। हालांकि इस बार फिर से दिल्ली में परिसीमन कर नगर निगमों को एकीकृत कर दिया गया है। जब नगर निगम तीन भागों में बंटा था, तब कुल सीटों की संख्या 272 हुआ करती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 250 कर दिया गया है।
Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका
Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव