Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • धुंध से ढका दिल्ली-एनसीआर, तेज हवाएं और बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

धुंध से ढका दिल्ली-एनसीआर, तेज हवाएं और बारिश के आसार, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

देश के राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली में आज कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब में आज हल्की बारिश और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। 12 से 14 जनवरी तक प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।

Delhi covered with fog, Weather Forecast Today
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2025 08:42:20 IST

नई दिल्ली: देश के राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम को घना कोहरा और तेज सर्द हवाएं जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में शनिवार और रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। इतना ही नहीं कोहरे और स्मॉग के कारण ट्रेन और फ्लाइट संचालन में बाधाएं आ रही हैं।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में आज कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी और कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अगले कुछ दिनों में तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा

पंजाब में आज हल्की बारिश और घने कोहरे का पूर्वानुमान है। 12 से 14 जनवरी तक प्रदेश में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। हरियाणा में भी घने कोहरे का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों का हाल

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच सकता है। उत्तराखंड और हिमाचल में ठंड के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार

उत्तर प्रदेश के 36 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है। बिहार में मकर संक्रांति तक ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन 12 जनवरी को बक्सर, भोजपुर और अन्य जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। जयपुर में मौसम विभाग ने ठंड और बारिश के कारण तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें: मैगी के पैकेट में मिला था जिंदा कीड़ा…, ग्राहक को देना होगा ब्याज सहित पैसा, जानें पूरा मामला