Inkhabar

मौसम: दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसेंगे बदरा, अलर्ट जारी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले सोमवार को चली आंधी और बारिश के चलते मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है। बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार […]

मौसम
inkhbar News
  • Last Updated: May 27, 2022 13:08:36 IST

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले सोमवार को चली आंधी और बारिश के चलते मौसम का मिजाज नरम बना हुआ है। बारिश की वजह से दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच शुक्रवार को एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी दिल्ली में हो सकती है। 28 से 31 मई के दौरान हल्के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को दिल्ली में गरज चमक की भी संभावना है। 1 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा इसके बाद एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगेगा।

जाने आज कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर में मौसम?

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 कम यानी 22.5 और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 कम 36. 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 44 से 66% तक रहा।

वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 44. 6 और न्यूनतम तापमान 35.9डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दिल्ली एनसीआर में इतना है एकयूआई

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार की सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में 246 दर्ज हुआ है। वही नोएडा में एक यूआई 165 जबकि गुरुग्राम में 280 रिकॉर्ड हुआ है। बता दें कि एक बार को सुने और 50 के बीच अच्छा 51 और 100 के बीच संतोषजनक एक तो एक और 200 के बीच मध्यम 201 और 300 के बीच खराब 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यह पढ़े-

क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम, जिसमें उलझ गए लालू, इन मामलों में पहले ही लटक रही है तलवार