Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi : PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया कंबोडिया के राजा का स्वागत, उनकी अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा

Delhi : PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया कंबोडिया के राजा का स्वागत, उनकी अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा

नई दिल्ली। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (29-31 मई) के लिए भारत पहुंचे हैं। आज यानी 30 मई , मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया। President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi greeted […]

Delhi : PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने किया कंबोडिया के राजा का स्वागत, उनकी अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा
inkhbar News
  • Last Updated: May 30, 2023 11:22:15 IST

नई दिल्ली। कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी अपनी पहली तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा (29-31 मई) के लिए भारत पहुंचे हैं। आज यानी 30 मई , मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजा नोरोडोम सिहामोनी का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया।

 

राजा सिहामोनी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित

राजा नोरोडोम सिहामोनी का स्वागत प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी द्वारा राष्ट्रपति भवन में हुआ। जिसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 से सम्बन्ध

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी लगभग छह दशक बाद भारत आए हैं। जिससे पहले कंबोडिया के राजा के पिता 1963 में भारत आए थे। कंबोडिया नरेश सोमवार यानी 29 मई को भारत यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे।आपको बता दें कि भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में उनकी यह यात्रा हो रही है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध कायम हुआ था।

महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित

राजा नोरोडोम सिहामोनी स्वागत-सत्कार के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्रियों और अन्य महत्वपूर्ण लोगों से भी कराई।जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में राजघाट पर माल्यार्पण और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कंबोडिया का इतिहास

कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने 11वीं और 14वीं शताब्दी के बीच पूरे इंडोचाइना क्षेत्र पर शासन किया। कंबोडिया की सीमा पश्चिम और उत्तर पश्चिम में थाईलैंड, पूर्व और उत्तर पूर्व में लाओस और वियतनाम और दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती है।

यह भी पढ़ें :