Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दिल्ली: MCD मेयर चुनाव में हंगामा, आपस में भिड़े BJP और AAP के पार्षद

दिल्ली: MCD मेयर चुनाव में हंगामा, आपस में भिड़े BJP और AAP के पार्षद

नई दिल्ली। आज देश की राजधानी दिल्ली के नगर निगम मेयर का चुनाव हो रहा है। इस दौरान चुनाव से पहले हंगामा हो गया है। सदन में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए हैं। दोनों दलों के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। बताया जा रहा है […]

(एमसीडी मेयर चुनाव में हंगामा)
inkhbar News
  • Last Updated: January 6, 2023 12:12:50 IST

नई दिल्ली। आज देश की राजधानी दिल्ली के नगर निगम मेयर का चुनाव हो रहा है। इस दौरान चुनाव से पहले हंगामा हो गया है। सदन में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आपस में भिड़ गए हैं। दोनों दलों के पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई है। बताया जा रहा है कि मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने को लेकर ये हंगामा हुआ है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि मनोनीत पार्षदों को चुने हुए पार्षदों से पहले क्यों शपथ दिलाई गई।

मैदान में हैं ये उम्मीदवार

बता दें कि मेयर के लिए आम आदमी पार्टी ने शैली ओबेरॉय को मैदान में उतारा है और BJP की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं। तो वहीं, डिप्टी मेयर के लिए AAP ने मोहम्मद इकबाल और कमल बागड़ी को BJP से उम्मीदवार खड़ा किया है।

चुनाव में तीन रंग के बैलेट पेपर

गौरतलब है कि आज होने वाले चुनाव के लिए कलर कोड भी तय किया गया है। इसमे वाइट, ग्रीन और पिंक रंग के बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मेयर के लिए वाइट बैलेट पेपर से वोटिंग होगी । रिपोर्ट्स के अनुसार, डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ग्रीन बैलट पेपर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स के लिए पिंक बैलेट पेपर का यूज किया जाएगा।

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार