Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi weather: राजधानी में 2 दिन में बना ठंड का नया रिकॉर्ड, जानें IMD का नया अपडेट

Delhi weather: राजधानी में 2 दिन में बना ठंड का नया रिकॉर्ड, जानें IMD का नया अपडेट

नई दिल्लीः धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। यहां बुधवार की सुबह लगातार दूसरे दिन 13 वर्ष में सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. 2012 के बाद से 13 वर्षों में 6 मार्च को न्यूनतम […]

weather
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2024 07:56:31 IST

नई दिल्लीः धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच राजधानी का मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। यहां बुधवार की सुबह लगातार दूसरे दिन 13 वर्ष में सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है. 2012 के बाद से 13 वर्षों में 6 मार्च को न्यूनतम तापमान कभी इतना कम नहीं हुआ।

जानें कब लेगा मौसम करवट

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का मानना है कि 11 तारीख से तापमान बढ़ेगा और मौसम बदल जाएगा. मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई लेकिन हाल के दिनों में फिर से गिरावट आई है। नतीजतन, दिल्ली में सुबह और शाम को ठंड का एहसास जारी है।

अगले चार दिन का तापमान

अधिकतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री नीचे बना हुआ है. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया. दिल्ली में अगले चार दिनों तक तापमान 25-27 डिग्री रहने की उम्मीद है. सोमवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को तेज हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा। दिल्ली में हवा की गति आठ से 25 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है. अगले दो दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन फिलहाल बारिश की उम्मीद नहीं है। 11 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक पहुंच सकता है.

CNG Rate Cut: दिल्ली-NCR के लोगों को महंगाई से बड़ी राहत, 2.50 रुपये किलो सस्ती हुई सीएनजी