Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Delhi Weather: राजधानी में कब से पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें IMD का नया अपडेट

Delhi Weather: राजधानी में कब से पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें IMD का नया अपडेट

नई दिल्लीः ठंड का मौसम अभी भी है लेकिन इस बार हम रंगों का त्योहार भीषण गर्मी के बीच मनाएंगे। होली के आसपास तापमान इतना हो जाता है कि आपको पसीना आने लगता है। भीगने पर ठंड नहीं लगती और अच्छा लगता है। यह स्थिति सिर्फ एनसीआर में ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश […]

Delhi Weather
inkhbar News
  • Last Updated: March 8, 2024 07:55:30 IST

नई दिल्लीः ठंड का मौसम अभी भी है लेकिन इस बार हम रंगों का त्योहार भीषण गर्मी के बीच मनाएंगे। होली के आसपास तापमान इतना हो जाता है कि आपको पसीना आने लगता है। भीगने पर ठंड नहीं लगती और अच्छा लगता है। यह स्थिति सिर्फ एनसीआर में ही नहीं बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में रहेगी.

इस दिन से ऊपर जाएगा दिल्ली का पारा

होली का त्यौहार आमतौर पर मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में आता है। इस समय सर्दी लौट रही होती है और गर्मी शुरू हो जाती है। इस कारण हल्की ठंड का अहसास बना रहता है। पानी से खेलने से भी ठिठुरन का एहसास होने लगता हैं, लेकिन इस साल यह महीने के चौथे सप्ताह की 25 तारीख को पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के कारण दिल्ली में फिलहाल अधिकतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री से नीचे है. दोनों ही सामान्य से नीचे हैं, लेकिन 11 मार्च से तापमान बढ़ेगा। 13 मार्च तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 13-14 डिग्री, अधिकतम 30 डिग्री हो जाएगा। 25 मार्च तक अधिकतम तापमान 35-36 और न्यूनतम 18-20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने भी पिछले सप्ताह कहा था कि अल नीनो की स्थिति के कारण मार्च और मई के बीच अत्यधिक गर्मी पड़ेगी।

13 वर्ष में सबसे ठंडी सुबह

2012 के बाद से दिल्ली की सबसे ठंडी सुबह बृहस्पतिवार की थी। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री था, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था, और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री था, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। . 2012 के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च में लगातार तीन से चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। हवा में नमी का स्तर 88 से 29 प्रतिशत के बीच रहा. मौसम विभाका ने शुक्रवार को आसमान साफ ​​रहने की आशंका जताई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है. इस बीच बृहस्पतिवार को भी दिल्ली में लोगों को प्रदूषण से राहत मिली. दिल्ली का AQI 181 रिकॉर्ड कित्या गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है.

Maha Shivaratri 2024: रात 12 बजे से आरंभ हुआ जलाभिषेक, दूधेश्वरनाथ मंदिर में लगा भक्तों का जमावड़ा