Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: पहली बार सात डिग्री से नीचे आया तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी से और बढ़ेगी ठंड

Weather Update: पहली बार सात डिग्री से नीचे आया तापमान, पहाड़ों पर बर्फबारी से और बढ़ेगी ठंड

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सर्दी अब अपने रंग में आने लगी है। धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ रहा है और तापमान में भी गिरावट हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार (11 दिसंबर) की सुबह ठंड के इस सीजन की सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में […]

India Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: December 12, 2023 07:23:48 IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सर्दी अब अपने रंग में आने लगी है। धीरे-धीरे ठंड का एहसास बढ़ रहा है और तापमान में भी गिरावट हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार (11 दिसंबर) की सुबह ठंड के इस सीजन की सबसे न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे सुबह शाम ही नहीं, दिन के समय भी सर्द का एहसास होगा।

पहली बार 7 डिग्री से नीचे आया पारा

सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले रविवार को ये 8.3 डिगी सेल्सियस था। सोमवार को ये इस सीजन में पहली बार 7 डिग्री से नीचे गया। मतलब सोमवार की सुबह अब इस सीजन में अभी तक की सबसे ठंडी हो गई। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य तौर पर 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर भी 100 से 40 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आज कैसा रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध छाई रहेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और छह डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके बाद अगले कई दिनों तक अधिकतम तापमान 23 डिग्री वहीं न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहेगा। यानी दिन के समय भी सर्द का एहसास बढ़ेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम पूरे सप्ताह भर बना रहेगा। बता दें कि शुक्रवार तक दिन का तापमान 22 से 23 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।