Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Devendra Fadnavis Nephew Vaccine: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भतीजे की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर वायरल, कांग्रेस बोली- कैसे मिली?

Devendra Fadnavis Nephew Vaccine: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भतीजे की वैक्सीन लगवाते हुए तस्वीर वायरल, कांग्रेस बोली- कैसे मिली?

Devendra Fadnavis Nephew Vaccine: तन्मय फडणवीस की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे वो कथित रूप से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने की बात कर रहे है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने भी ट्वीट के जरिए दावा किया है कि पूर्व सीएम के काम उम्र के भतीजे ने टीकाकरण करवाया है।

Devendra_Fadnavis_Nephew_Vaccine_
inkhbar News
  • Last Updated: April 20, 2021 12:58:17 IST

मुंबई/ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर विवादो में फंस गए है। इस बार विवादो की वजह उनके भतीजे तन्मय फडणवीस है। दरअसल तन्मय फडणवीस की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमे वो कथित रूप से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने की बात कर रहे है। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने भी ट्वीट के जरिए दावा किया है कि पूर्व सीएम के काम उम्र के भतीजे ने टीकाकरण करवाया है।

जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय एक इंजीनियर हैं और उन्होंने अपना कोरोना का पहला टीका मुंबई में लिया था जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज़ नागपुर में ली है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अभी जब 45 वर्ष से ज्यादा की उम्र का टीकाकरण चल रहा है। तो भाजपा नेता के भतीजे को वैक्सीन आखिर कैसे मिल गई? कांग्रेस ने मांग की है कि उद्धव सरकार, पूर्व सीएम के भतीजे को गिरफ्तार करे। उन्होंने लिखा कि भाजपा नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है, लेकिन बाकियों के जीवन का क्या, क्या उनका जीवन कुछ भी नहीं है!

IFFCO to Give Free Oxygen: सांसों को बचाने की सराहनीय पहल, 15 दिन में 4 प्लांट लगा अस्पतालों को फ्री ऑक्सीजन देगी इफको

Corona Case In India : पिछले 24 घंटों में कोरोना के कारण 1,761 की मौत, 2.59 लाख से अधिक केस

Tags