Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, हो सकता है भारी नुकसान

Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, हो सकता है भारी नुकसान

नई दिल्ली: धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर यानी कल है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। इस दिन लोग घर की साफ सफाई करते हैं। धनतेरस के दिन खासतौर पर लोग सोने-चांदी के आभूषण या मूर्तियां खरीदते हैं। […]

Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, हो सकता है भारी नुकसान
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2023 16:20:40 IST

नई दिल्ली: धनतेरस दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 10 नवंबर यानी कल है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। इस दिन लोग घर की साफ सफाई करते हैं। धनतेरस के दिन खासतौर पर लोग सोने-चांदी के आभूषण या मूर्तियां खरीदते हैं। धन की वृद्धि के लिए इसे बेहद शुभ माना जाता है। पर कुछ ऐसे भी काम हैं जो धनतेरस पर बिलकुल नहीं करने चाहिए। क्या हैं वो काम, आइए जानते हैं-

1. लोहे का सामान
धनतेरस के दिन लोहे का बर्तन या कोई भी लोहे से बनी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है की इससे धन के देवता कुबेर नाराज हो जाते हैं।

2. नुकीली चीजें
धनतेरस पर कोई भी नुकीली चीज जैसे चाकू, कैंची आदि नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन ये सब खरीदने से घर में बैड लक आता है।

3. स्टील और एल्यूमीनियम
धनतेरस के दिन स्टील और एल्यूमीनियम से बनी किसी वस्तु को खरीदने से बचना चाहिए। माना जाता है कि स्टील या एल्युमिनियम से बने बर्तन या अन्य कोई सामान खरीदने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। साथ ही इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।

4. कांच या प्लास्टिक का सामान
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन या उससे बनी चीजें खरीदना भी अशुभ माना जाता है, क्योंकि कांच की चीजें राहु से संबंध रखती हैं। साथ ही इस दिन प्लास्टिक का सामान भी नहीं खरीदना चाहिए।

5. तेल या घी
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस के दिन तेल या घी खरीदना अशुभ माना जाता है। जरूरी हो तो त्योहार के एक दिन पहले या एक दिन बाद आप इन चीजों को खरीद सकते हैं।

6. आर्टिफिशियल सोना
धनतेरस पर सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, अगर आप इस दिन आर्टिफिशियल सोना या सिक्के खरीदते हैं, तो यह अशुभ होगा।

यह भी पढ़ें : Dhanteras 2023: जानिए धनतेरस पर जलाए गए 13 दीपकों के महत्व