Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ‘जब इमरजेंसी लगी थी तब RSS ने समर्थन…’, ऐसा क्या हुआ कि PM मोदी पर जमकर भड़के दिग्विजय सिंह, BJP की उड़ा डाली धज्जियां

‘जब इमरजेंसी लगी थी तब RSS ने समर्थन…’, ऐसा क्या हुआ कि PM मोदी पर जमकर भड़के दिग्विजय सिंह, BJP की उड़ा डाली धज्जियां

Digvijaya Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब आपातकाल लगाया गया था, तब आरएसएस ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरसंघचालक ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 50 साल पहले की घटना याद आ रही है। लेकिन […]

Digvijaya Singh(दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला)
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2025 21:15:40 IST

Digvijaya Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब आपातकाल लगाया गया था, तब आरएसएस ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरसंघचालक ने इसका समर्थन किया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 50 साल पहले की घटना याद आ रही है। लेकिन क्या उन्हें यह याद नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 साल में कितने संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है?

GPAT Result 2025: NBEMS ने जारी किया GPAT Result, कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?

‘आज अमीरों और गरीबों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है’

बुधवार (25 जून) को ग्वालियर में कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, ”भारतीय संविधान में कहा गया है कि अमीरों और गरीबों के बीच की खाई नहीं होनी चाहिए। सौहार्द का माहौल होना चाहिए। क्या आज पूरे देश में अमीरों और गरीबों के बीच की खाई बढ़ती जा रही है या नहीं? एक तरफ वे लोग हैं जिनका 16.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ हुआ है और दूसरी तरफ वे लोग हैं जिनका एक पैसा भी कर्ज माफ नहीं हुआ।” ‘भारतीय संविधान सभी के पक्ष में है’

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “भारतीय संविधान सभी के पक्ष में है। हमारा मानना ​​है कि सभी को समान दर्जा मिलना चाहिए। यही भारतीय संविधान कहता है। अगर हम कहते हैं कि सभी को वोट देने का अधिकार होना चाहिए, तो यही संविधान कहता है। सभी को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए, शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए, यही संविधान कहता है।”

‘भाजपा नहीं चाहती बाबा साहब की प्रतिमा लगाना’

दिग्विजय सिंह ने कहा, “बाबा साहब की प्रतिमा का मुद्दा पूरे प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में उठ रहा है, भाजपा इस पर चुप है। चुप्पी है। भाजपा ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगाना चाहती, यह उनकी मौन स्वीकृति है।”

कांग्रेस ने संविधान सत्याग्रह का आयोजन किया

मप्र कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा कि ग्वालियर हाईकोर्ट में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर आज मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्वालियर में संविधान सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य नेता शामिल हुए।

ईरान पर हमले को लेकर बहुत उछल रहे थे Trump, खुद के देश की खुफिया एजेंसी ने ही खोलकर रख दी सारी पोल…दुनिया भर में बन रहा है अब मजाक!