Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर अड़े डॉक्टर, CBI आज फिर करेगी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें अपडेट

पश्चिम बंगाल में हड़ताल पर अड़े डॉक्टर, CBI आज फिर करेगी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट, जानें अपडेट

नई दिल्ली: आरजी कर की महिला डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है। बंगाल ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों के डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि, दूसरे अस्पतालों में धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य हो रही हैं, लेकिन आरजी कर में अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी है। आरजी कर […]

Sanjay Roy Polygraph Test
inkhbar News
  • Last Updated: August 25, 2024 08:08:39 IST

नई दिल्ली: आरजी कर की महिला डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे राज्य में हंगामा मचा हुआ है। बंगाल ही नहीं, देश के अलग-अलग हिस्सों के डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्वान किया है। हालांकि, दूसरे अस्पतालों में धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य हो रही हैं, लेकिन आरजी कर में अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी है।

आरजी कर मामले में दोषियों को सजा और मुकदमा चलाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टर अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। इसके अलावा उनकी सुरक्षा, अस्पताल के प्रशासनिक पदों में फेरबदल समेत कई अन्य मांगें हैं। आंदोलनकारी डॉक्टरों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे काम पर नहीं लौटेंगे।

विफल रही बैठक

शनिवार को स्वास्थ्य भवन के अधिकारी आरजी मेडीकल कॉलेज गए। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की। उस बैठक में आंदोलनकारी भी मौजूद थे। बैठक के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने कहा कि ‘हमें न्याय चाहिए। हम जानना चाहते हैं कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के पीछे क्या मकसद है, जांच की प्रकृति क्या है। बताया जा रहा है की अधिकारी छात्रों को आश्वासन देने में नाकाम रहें इसलिए डॉक्टरों की हड़ताल जारी रहेगी।

आज फिर होगा संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट

कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ बर्बरता करने के आरोपी संजय रॉय का आज यानी रविवार (25 अगस्त) को फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। सीबीआई अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कोलकाता पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन आरोपी का दावा है कि उसे फंसाया जा रहा है।