Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इस जगह बनेगा डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने परिवार को दिया चॉइस ऑप्शन

इस जगह बनेगा डॉ. मनमोहन सिंह का स्मारक, केंद्र सरकार ने परिवार को दिया चॉइस ऑप्शन

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए कुछ जगहें सुझाई हैं। मनमोहन सिंह के परिवार को कुछ विकल्प दिए गए हैं।

Process to build Manmohan Singh memorial
inkhbar News
  • Last Updated: January 1, 2025 17:58:25 IST

नई दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने स्मारक के लिए कुछ जगहें सुझाई हैं। मनमोहन सिंह के परिवार को कुछ विकल्प दिए गए हैं। उनसे इनमें से एक जगह चुनने को कहा गया है ताकि स्मारक का काम शुरू हो सके।

MOU पर होंगे हस्ताक्षर

हालांकि इसके लिए पहले ट्रस्ट बनाना जरूरी है। नई नीति के अनुसार, जमीन सिर्फ ट्रस्ट को ही आवंटित की जा सकती है। ट्रस्ट बनने के बाद ही स्मारक का निर्माण शुरू किया जा सकेगा। ट्रस्ट स्मारक के लिए जमीन के लिए आवेदन करेगा और आवंटन के बाद CPWD के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

कहां बनेगी समाधि

सूत्रों के अनुसार, मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए राजघाट, राष्ट्रीय स्मृति स्थल या किसान घाट के पास एक से डेढ़ एकड़ जमीन दी जा सकती है। शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने स्मारक के लिए राजघाट और उसके आसपास के इलाकों का दौरा किया है। संभावना यह भी है कि नेहरू-गांधी परिवार के नेताओं की समाधि के पास डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह दी जा सकती है। गौरतलब है कि यहां पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी की समाधि हैं।

92 वर्ष की उम्र में निधन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को दिल्ली एम्स में उम्र संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया। मनमोहन सिंह के निधन पर भारत और दुनिया भर के नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

 सात दिनों के लिए राष्ट्रीय शोक

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाया जाएगा। 29 दिसंबर को मनमोहन सिंह की अस्थियां मजनू का टीला स्थित गुरुद्वारे में रखी गईं और शबद कीर्तन, पाठ और अरदास के बाद उनके परिजनों ने उन्हें यमुना में विसर्जित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें :-

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दरिंदे ट्यूशन टीचर को सुनाई 111 साल कैद की सजा, मिली कर्मो की सजा

गणतंत्र दिवस परेड का मिलेगा इनवाइट, स्कैन करें ये QR कोड

मोटापा होगा छूमंतर, नए साल पर वेट लॉस के लिए अपनाएं ये मजेदार टिप्स

इस साल रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज, हाउसफुल 5 से लेकर आश्रम 4 तक लगेगा मसालेदार तड़का