Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को कब तक मिलती रहेगी Z+ केटेगरी की सुरक्षा ?

डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार को कब तक मिलती रहेगी Z+ केटेगरी की सुरक्षा ?

केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह और उनके परिवार से स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SPG) कवर वापस ले लिया था। इसके बाद 2019 में पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को सीआरपीएफ जेड+ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया।

Manmohan Singh death
inkhbar News
  • Last Updated: December 31, 2024 16:50:27 IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उनके परिवार को सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मिलती रहेगी। हाल ही में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। मामले से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद भी उनकी पत्नी को जेड प्लस सुरक्षा कवर मिलता रहेगा।

SPG वापस लिया गया था

केंद्र सरकार ने मनमोहन सिंह और उनके परिवार से स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SPG) कवर वापस ले लिया था। इसके बाद 2019 में पूर्व पीएम और उनकी पत्नी को सीआरपीएफ जेड+ सुरक्षा कवर प्रदान किया गया। मीडिया रिपोर्ट में मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि उनके मामले में सीआरपीएफ सुरक्षा जारी रहेगी।

उन्हें Z+ केटेगरी के तहत CRPF द्वारा सुरक्षा दी जाती रहेगी। बाद में खतरे की समीक्षा की जाएगी। यह सभी सुरक्षा कवर धारकों के लिए की जाने वाली एक नियमित प्रक्रिया है। यह संभावना नहीं है कि कवर हटाया जाएगा। कोई आदेश जारी नहीं किया गया है या जारी होने की संभावना नहीं है।

SPG अधिनियम में संशोधन

2019 तक सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री होने के कारण SPG सुरक्षा दी गई थी। नवंबर 2019 तक, कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी SPG सुरक्षा दी गई थी। मई 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद तीनों को इस विशिष्ट सुरक्षा बल द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी। हालाँकि, गृह मंत्रालय द्वारा SPG अधिनियम में संशोधन लाने के बाद चारों के SPG कवर को सीआरपीएफ की जेड-प्लस सुरक्षा से बदल दिया गया था।

सरकार क्या देगी

आपको बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद भी भारत सरकार उनके परिवार का ख्याल रखती है। इसी कड़ी में मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को CRPF की जेड प्लस सुरक्षा मिलेगी। इस सुरक्षा कवर में बुलेटप्रूफ गाड़ी भी शामिल होगी। इसके अलावा उनके आवास पर करीब चार दर्जन जवान मौजूद रहेंगे। सुरक्षा के तौर पर मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर को बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू कार भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :-

भारत ने अंतरिक्ष में रचा एक और इतिहास, बांग्लादेश में संविधान खत्म करने का ऐलान