Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Droupadi Murmu Oath: शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पहुंची द्रौपदी मुर्मू, बापू को दी श्रद्धांजलि

Droupadi Murmu Oath: शपथ ग्रहण से पहले राजघाट पहुंची द्रौपदी मुर्मू, बापू को दी श्रद्धांजलि

Droupadi Murmu Oath: नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी बीच निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राजघाट पहुंची। जहां पर उन्होंने महात्मा गाँधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की है। निर्वाचित राष्ट्रपति […]

Draupadi Murmu-Rajghat
inkhbar News
  • Last Updated: July 25, 2022 09:53:06 IST

Droupadi Murmu Oath:

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी बीच निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राजघाट पहुंची। जहां पर उन्होंने महात्मा गाँधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

ठीक इस समय लेंगी शपथ

द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:15 बजे भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। जिसके बाद करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा।

पूरा कार्यक्रम-

9.50 बजे – द्रौपदी मुर्मू और वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक साथ राष्ट्रपति भवन से काफिले में संसद भवन के लिए रवाना होंगे

10 :03 – निर्वाचित और निवर्तमान राष्ट्रपति का काफ़िला संसद भवन पहुंचेगा संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना होगा

10:10 – सभी सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे और राष्ट्र गान होगा

10:15 – शपथ ग्रहण होगा

10:20 – नई राष्ट्रपति का भाषण होगा

10:45 – नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से वापस राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना होंगे

10:50 – राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी

11:00 – निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई होगी

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण