Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार से एक्ट्रेस ने बनवाए फर्जी कागज़ात, भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसने की कोशिश

बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार से एक्ट्रेस ने बनवाए फर्जी कागज़ात, भारत में गैरकानूनी तरीके से घुसने की कोशिश

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कई घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में एक महिला फर्जी दस्तावेज़ों के साथ भारत में रही है, जो कि बंगलदेश से आई थी. […]

Bangladeshi Porn Star, Arrested by Thane crime branch
inkhbar News
  • Last Updated: September 28, 2024 18:24:25 IST

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों बांग्लादेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर कई घटना सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है कि महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में एक महिला फर्जी दस्तावेज़ों के साथ भारत में रही है, जो कि बंगलदेश से आई थी. वहीं यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या इस महिला ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के कारण ऐसा किया? आइए जानते है क्या है पूरा मामला।

फर्जी दस्तावेजों के आधार रह रही थी

बता दें, आरोपी का नाम दस्तावेज पर रिया बर्डे है. वहीं इसका असली नाम बन्ना शेख है. वहीं जब महाराष्ट्र की ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला को गिरफ्तार किया तो पता चला कि ये एक बांग्लादेशी पोर्न एक्ट्रेस है, जो राज्य में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने परिवार के साथ रह रही थी। कई नामो से पहचानी जाने वाली इस एक्ट्रेस को उल्हासनगर से गिरफ्तार किया गया। वहीं यह बंगलादेशी हिंसा के काफी समय पहले से महाराष्ट्र में रह रही है.

बांग्लादेशी स्टार महाराष्ट्र में गिरफ्तार

पूरा परिवार इसमें शामिल

इसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रिया और उसके पूरे परिवार को फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। बांग्लादेश की रहने वाली रिया, अपनी मां, भाई और बहन के साथ भारत में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने भारतीय दस्तावेज बनवाने के लिए झूठे कागजात तैयार किए थे। इस मामले में रिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेजों का उपयोग), 34 (साझी अपराध) और 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मां ने खोला राज़

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रिया की मां अंजली बर्डे उर्फ रूबी शेख ने भारतीय कागजात हासिल करने के लिए अमरावती के एक व्यक्ति अरविंद बर्डे से शादी की थी। इसी आधार पर उसने और उसके बच्चों ने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज बनवाकर भारतीय पासपोर्ट भी हासिल किया था। इसके जरिए वे अपनी पहचान भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे। रिया के अलावा उसकी मां, भाई और बहन को भी इस मामले में आरोपी बनाया पाया गया है।

Bangladeshi Porn Star Riya Barde Arrested

कैसे फूटा भंडा

पुलिस ने खुलासा किया कि रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल का निवासी बताकर यह सारा जाल बिछाया था। रिया, जो पहले भी वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है, फिल्म इंडस्ट्री में सी ग्रेड फिल्मों से जुड़ी हुई थी। यह मामला तब सामने आया जब रिया के एक दोस्त, प्रशांत मिश्रा को उसके बांग्लादेशी होने का पता चला। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और रिया के फर्जी दस्तावेजों का खुलासा किया।

यह भी पढ़ें: कान में इयरफोन लगाकर चलने वाले हो जाएं सावधान! दो लोगों का ट्रेन ने किया खेल खत्म