Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • CJI: भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश बने डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

CJI: भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश बने डीवाई चंद्रचूड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली। आज भारत को अपना 50वां सीजेआई ( Chief Justice of India ) मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। पूर्व CJI यूयू ललित की जगह संभाला पद देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश ( Chief Justice of India ) के रूप […]

CJI
inkhbar News
  • Last Updated: November 9, 2022 11:38:22 IST

नई दिल्ली। आज भारत को अपना 50वां सीजेआई ( Chief Justice of India ) मिल गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

पूर्व CJI यूयू ललित की जगह संभाला पद

देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश ( Chief Justice of India ) के रूप में डीवाई चंद्रचूड़ ने आज शपथ ले ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनको ये शपथ दिलाई। इन्होंने पुराने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित की जगह ये पद संभाला है।

74 दिनों का था पूर्व CJI का कार्यकाल

बता दें कि पूर्व सीजेआई जस्टिस ललित का कार्यकाल बहुत छोटा था। वो मुख्य न्यायाधीश के पद पर 74 दिनों तक कार्यरत रहे। जस्टिस ललित का कार्यकाल 8 नवंबर को समाप्त हो गया और देश को अपना 50वां सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के रूप में मिल गया।

पिता भी रह चुके हैं मुख्य न्यायाधीश

गौरतलब है कि नए सीजेआई चंद्रचूड़ देश के 16 मुख्य न्यायाधीश वाई वी चंद्रचूड़ के बेटे हैं। वो इस पद पर आज से अगले दो साल यानी 10 नवंबर 2024 तक कार्यरत रहेंगे। पहले इनकी नियुक्ति 29 मार्च साल 2000 में बॉम्बे हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में हुई थी। इसके बाद चंद्रचूड़ ने 31 अक्टूबर साल 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी।