Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • सीरिया और तुर्की के बाद तजाकिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

सीरिया और तुर्की के बाद तजाकिस्तान में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

नई दिल्ली। तजाकिस्तान में आज गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी को साझा करते हुए बताया कि तजाकिस्तान और चीन की सीमा पर सुबह 5:37 मिनट पर भूकंप के झटके को महसूस किया गया। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। […]

earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2023 13:17:35 IST

नई दिल्ली। तजाकिस्तान में आज गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने जानकारी को साझा करते हुए बताया कि तजाकिस्तान और चीन की सीमा पर सुबह 5:37 मिनट पर भूकंप के झटके को महसूस किया गया। वहीं रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। तुर्की और सीरिया के बाद यह किसी भी देश में आने वाला सबसे बड़ा झटका है।

भूकंप से भूस्खलन की भी जानकारी दी गई

यूएस जियेलॉजीकल सर्वे के मुताबिक तजाकिस्तान में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया है। आगे जानकारी को साझा करते हुए यूएस जियेलॉजीकल सर्वे ने कहा कि उनका अनुमान है की भूकंप के साथ भूस्खलन भी हुआ है। हालाकिं इस भूस्खलन से किसी के जान-माल के हानी होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। आगे वे बताते है कि चीन के शींजियांग क्षेत्र और तजाकिस्तान सीमा पर लगभग 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है।

इन देशो ने देखा था भूंकप का प्रचंड अवतार

बता दें कि इसके पहले सीरिया और तुर्की ने भूंकप का प्रचंड अवतार देखा था। दरअसल तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें हजारों की संख्या में इमारतें ध्वस्त हो गई। सूत्रो के मुताबिक अब तक 50,000 ने ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई हजार लोग भी घायल है जिनका इलाज चल रहा है लेकिन मौत के आकड़ों में अभी भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

भारत ने बढ़ाया था मदद का हाथ

भारत ने तुर्की और सीरिया में आए भयानक भूकंप जिसकी तीव्रता 7.8 तक बताई जा रही थी, उसके लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए अपनी NDRF और डॉक्टर्स की टीम को भेजा था। इसी के साथ भारतवासियों ने कई टन जरूरी सामानों को भी वहां पर भेजा था।