Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह पहुंचे दिल्ली, गणतंत्र दिवस के है मुख्य अतिथि

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह पहुंचे दिल्ली, गणतंत्र दिवस के है मुख्य अतिथि

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी आज दिल्ली पहुंच चुके है। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने […]

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह
inkhbar News
  • Last Updated: January 25, 2023 10:17:42 IST

नई दिल्ली। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी आज दिल्ली पहुंच चुके है। वे मुख्य अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होंगे। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। मिस्र के राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर मोदी ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत भी किया।

बुधवार को है बैठक

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस दौरान कृषि, डिजिटल डोमेन और व्यापार सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए बात करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति नरेंद्र मोदी के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई क्षेत्रों में संबंध मजबूत करने के लिए आधा दर्जन समझौते होने की संभावना है। बता दें, मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया हुआ है, जिसमें पांच मंत्री और कई अधिकारी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ बातचीत से पहले बुधवार को राष्ट्रपति भवन में सिसी का परंपरागत स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विदेश मंत्री भी मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय द्वारा राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का स्वागत करते हुए कहा गया है कि, आगामी यात्रा से भारत और मिस्र के बीच साझेदारी और मजबूत और गहरा होने की उम्मीद हैं।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

वहीं मिस्र के राष्ट्रपति सीसी के आने की खुशी में पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि , राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी का भारत में गर्मजोशी से स्वागत है। पीएम का कहना था कि गणतंत्र दिवस के समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत में आपकी यात्रा सभी भारतीयों के लिए काफी खुशी की बात है। बता दें, मिस्र के राष्ट्रपति को पहली बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।