Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Eid Ul Fitr 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई

Eid Ul Fitr 2023: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी ईद-उल-फितर की बधाई

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी है। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चल रहा […]

(प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद की बधाई)
inkhbar News
  • Last Updated: April 22, 2023 11:17:49 IST

नई दिल्ली। देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी है। नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का दौर चल रहा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी गई है। ट्वीट में लिखा गया है कि ईद-उल-फितर पर सभी देशवासियों को और विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को मैं बधाई देती हूं। प्रेम और करुणा का पर्व ईद हम सभी को दूसरों की मदद करने का संदेश देता है। आइए, हम सब जश्न के इस मुबारक मौके पर समाज में भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ाने के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

ईद के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि ईद-उल-फितर की बधाई। हमारे समाज में सद्भाव और करुणा की भावना को आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी के अद्भुत स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी प्रार्थना करता हूं। ईद मुबारक!

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि ईद-उल-फितर पर मेरी शुभकामनाएं। यह शुभ अवसर हमारे समाज में सद्भाव और बंधुत्व के बंधन को मजबूत करे। सभी को अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

कल अदा की गई थी अलविदा की नमाज

बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान का पवित्र महीना समाप्त होने के बाद शव्वाल की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है, इसकी शुरुआत सुबह की नमाज के साथ होती है। गौरतलब है कि पिछले महीने यानी मार्च में रमजान की शुरूआत हुई थी। 24 मार्च को शुरु हुए रमजान महीने का आखिरी जुमा कल यानी 21 अप्रैल को था, इस जुमे के दिन अलविदा की नमाज अदा की गई।

मुस्लिम धर्म का काफी खास त्यौहार है ईद

ईद-उल-फितर त्यौहार को मुस्लिम धर्म का काफी खास और बड़ा त्यौहार माना जाता है। मान्यता है कि रमजान महीने में ही पहली बार पवित्र कुरान उतारी गई थी। पैगम्बर मोहम्मद के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ था। कहा जाता है कि पैगंबर ने बद्र की लड़ाई में मिली जीत की खुशी में सभी का मुंह मीठा करवाया था। इसी वजह से आम बोलचाल की भाषा में इसे मीठी ईद भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें-

Ateeq-Ashraf Murder: आखिरी बार 7-8 दिन पहले घर आया था आरोपी लवलेश तिवारी, पिता ने कहा हमसे कोई मतलब नहीं

बड़ा माफिया बनना चाहते थे तीनों शूटर्स, पहले भी किए थे कई सारे मर्डर, जानिए अतीक को मारने वालों की कुंडली