Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Ekta Kapoor: गिरफ्तार होंगी एकता कपूर? बिहार की अदालत ने जारी किया वारंट

Ekta Kapoor: गिरफ्तार होंगी एकता कपूर? बिहार की अदालत ने जारी किया वारंट

Ekta Kapoor: पटना। फिल्म निर्माता-निदेशक और टीवी जगत की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर जल्द की गिरफ्तार हो सकती हैं। बिहार की बेगूसराय जिला कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि एक वेबसीरीज में सैनिकों […]

Ekta Kapoor
inkhbar News
  • Last Updated: September 29, 2022 10:28:54 IST

Ekta Kapoor:

पटना। फिल्म निर्माता-निदेशक और टीवी जगत की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर जल्द की गिरफ्तार हो सकती हैं। बिहार की बेगूसराय जिला कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

जानें क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि एक वेबसीरीज में सैनिकों की पत्नियों को अपत्तिजनक तौर पर पेश करने को लेकर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है। इससे पहले बेगूसराय में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस गिरफ्तारी वांरट को बेगूसराय के न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार की अदालत ने जारी किया है।

छवि खराब करने का आरोप

बता दें कि एकता कपूर की ट्रिपल एक्स वेब सीरीज के दूसरे सीजन में सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। जिसे लेकर 6 जून 2020 में पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से सीजेएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया था कि एकता कपूर की वेब सीरीज से सैनिकों की पत्नियों की छवि खराब हुई है।

एकता कपूर की मुश्किले बढ़ी

गौरतलब है कि इसी मामले में फरवरी 2021 को कोर्ट मे एकता कपूर और उनकी मां को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नोटिस को एकता कपूर के ऑफिस ने रिसीव भी किया था। इस मामले में पूर्व सैनिक के वकील ने कहा है कि कोर्ट में परिवाद दाखिल कर वेब सीरीज के उस सीन पर आपत्ति जताई गई है जिसमें ड्यूटी पर तैनात सैनिक की घर पर मौजूद पत्नी को अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाते दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव