Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • IndiGo Flight: दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग, एक यात्री की मौत

IndiGo Flight: दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग, एक यात्री की मौत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोहा जाने वाली एक इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया दिल्ली से दोहा जा रही एक इंडिगों फ्लाइट का पाकिस्तान के शहर कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। दरअसल इस फ्लाइट को दोहा जाना था […]

दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिग
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2023 11:19:08 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोहा जाने वाली एक इंडिगो फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है।

फ्लाइट को कराची डायवर्ट किया गया

दिल्ली से दोहा जा रही एक इंडिगों फ्लाइट का पाकिस्तान के शहर कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। दरअसल इस फ्लाइट को दोहा जाना था लेकिन एक मेडिकल इमरजेंसी की वजह से इसको कराची के लिए डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि इस फ्लाइट में मौजूद एक यात्री की मौत हो गई है।

इंडिगो के 6E-1736 फ्लाइट की हुई लैंडिंग

गौरतलब है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E-1736 दिल्ली से दोहा जाने के लिए निकला था, लेकिन बीच में ही एक मेडिकल इमरजेंसी आने की वजह से इसको पाकिस्तान के कराची की ओर डायवर्ट कर दिया गया और वहां पर इसकी लैंडिंग हुई। एयरलाइन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्भाग्य से एयरपोर्ट पर मौजूद मेडिकल टीम ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।