Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • एक साल में 478 बार हुई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, इस एयरलाइन की फ्लाइट में सबसे ज्यादा खराबी

एक साल में 478 बार हुई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, इस एयरलाइन की फ्लाइट में सबसे ज्यादा खराबी

विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग: नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के पंखों में चिंगारी दिखने के बाद उसे उड़ने से रोक दिया गया। ये विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाला था, 184 यात्रियों को लेकर विमान रनवे पर दौड़ भी चुका […]

Indigo Flight
inkhbar News
  • Last Updated: October 29, 2022 14:18:31 IST

विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग:

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात को इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान के पंखों में चिंगारी दिखने के बाद उसे उड़ने से रोक दिया गया।

ये विमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बेंगलुरू जाने वाला था, 184 यात्रियों को लेकर विमान रनवे पर दौड़ भी चुका था, लेकिन पंखों से चिंगारी निकलते देखने के बाद उसका टेक-ऑफ रद्द कर दिया गया।

बता दें कि पिछले एक साल में लगभग 500 बार विमानों की इमरेंजसी लैंडिंग कराई गई है। 1 जुलाई 2021 से लेकर 30 जून 2022 तक इस तरह की कुल 478 घटनाएं सामने आई हैं।

आइए आपको बताते हैं कि पिछले एक साल में किस एयरलाइन कंपनी के कितने विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है….

एयर इंडिया- 184
इंडिगो- 98
स्पाइसजेट- 77
पहले जाओ- 50
विस्तारा- 40
एयरएशिया इंडिया- 14
एलायंस एयर- 5
एयर इंडिया एक्सप्रेस- 10

गौरतलब है कि स्पाइस जेट को हवाई सुरक्षा घटनाओं की कई रिपोर्टों के बाद डीजीसीए ने 29 अक्टूबर, 2022 तक50% क्षमता पर संचालित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव