Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • होली-जुमे को लेकर पूरा भारत अलर्ट, ढक गईं सारी मस्जिदें, चारों तरफ उतरी फ़ोर्स, हिंदू-मुस्लिम सबकी बढ़ी धुकधुकी

होली-जुमे को लेकर पूरा भारत अलर्ट, ढक गईं सारी मस्जिदें, चारों तरफ उतरी फ़ोर्स, हिंदू-मुस्लिम सबकी बढ़ी धुकधुकी

Holi 2025: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इससे पहले 4 मार्च 1961 को होली के दिन रमजान का जुमा पड़ा था।

Holi 2025
inkhbar News
  • Last Updated: March 13, 2025 14:32:13 IST

Holi 2025: 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक ही दिन पड़ रहा है। इससे पहले 4 मार्च 1961 को होली के दिन रमजान का जुमा पड़ा था। दोनों एक ही दिन होने की वजह से देश के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में पुलिस ने ख़ास व्यवस्था की है।

मस्जिदों को प्लास्टिक से ढकों

यूपी में होली से पहले मस्जिदों को ढक दिया गया है। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को तिरपाल से ढंका गया है। बरेली में 5 मस्जिदें ढंकी गई हैं। मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अगर रंगों से दिक्कत हैं तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

48 घंटे अलर्ट

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव हुआ है। होली के दिन मस्जिदों में दोपहर 1 बजे के बदले नमाज 2 से 3 बजे के बीच में होगी। सभी मस्जिदों के बोर्ड को पत्र भेजा गया है। इंदौर में रविवार रात जिस जगह हिंसा हुई वहां पर 2 हजार फ़ोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि अगर होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिद को प्लास्टिक से कवर कर दो। सभी पुलिस को 48 घंटे अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।

 

 

हवा में ही मिसाइल मार गिरायेगा भारत, तेजस MK1 से अस्त्र का सफल परीक्षण, अब नहीं तोड़ पाएगा कोई INDIA का चक्रव्यूह

सूरज की रोशनी आते ही बच्चियों से संबंध बनाने लगते पाकिस्तानी सैनिक, ऐसे ही नहीं अब जूतों की नोक पर रखते हैं बलोच

पाकिस्तानी सेना की तरह हिजड़े नहीं हैं बलोच, विद्रोहियों ने बलात्कारी आर्मी को दे दिया बड़ा संदेश, हो गई थू-थू

 

Tags

Holi 2025