EPFO New Rule: अगर आपका भी पीएफ अकाउंट है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे जरूरत के वक्त पैसे निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है। EPFO ​​ने एडवांस क्लेम के लिए ऑटो सेटलमेंट की सीमा को ₹1 लाख से बढ़ाकर सीधे ₹5 लाख कर दिया है। यह एक बहुत बड़ी सौगात है, जिससे लाखों कर्मचारियों को इमरजेंसी में तुरंत आर्थिक मदद मिल सकेगी। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि यह नया नियम क्या है और इससे आपको क्या फायदे मिलेंगे।

क्या है यह ऑटो सेटलमेंट, क्या बदल गया?

ऑटो सेटलमेंट EPFO ​​की एक ऐसी हाईटेक सुविधा है, जिसमें आपके एडवांस क्लेम का पैसा बिना किसी आधिकारिक जांच या मंजूरी के सीधे कंप्यूटर सिस्टम से पास हो जाता है। इससे क्लेम सेटल होने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है।

नए और पुराने नियम

अभी तक आप इस सुविधा के तहत बीमारी, शादी, पढ़ाई जैसे कारणों से एडवांस के तौर पर ₹1 लाख तक ही निकाल सकते थे। अब इस सीमा को 5 गुना बढ़ाकर ₹5 लाख कर दिया गया है। यानी अब आपको बड़े खर्चों के लिए चुटकियों में पैसे मिल जाएंगे।

खोखला था परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमला! US के उपराष्ट्रपति ने खोल दी Trump की पोल, तो फिर ईरान ने 400 किलो यूरेनियम के साथ क्या किया?

किस काम के लिए निकाल सकते हैं ये पैसे?

EPFO ने सबसे पहले कोरोना महामारी के दौरान ये सुविधा शुरू की थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है। इन वजहों से आप ऑटो सेटलमेंट के जरिए एडवांस के तौर पर ₹5 लाख तक निकाल सकते हैं।

  • घर बनाना या खरीदना (आवास)
  • बच्चों की पढ़ाई (शिक्षा)
  • बीमारी का इलाज (बीमारी)
  • शादी (विवाह)

‘भारतीयों का खून बहाने को नहीं बख्शेंगे’, ऑपरेशन सिंदूर पर फिर गरजे PM मोदी, Pak को याद दिला दी औकात