Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Excise Policy Row: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं

Excise Policy Row: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं

Excise Policy Row: नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाले ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूटकर शराब माफियाओं को मालामाल कर दिया है। उनके जैसे भ्रष्ट […]

Anurag Thakur
inkhbar News
  • Last Updated: July 23, 2022 14:22:29 IST

Excise Policy Row:

नई दिल्ली। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है। इसी बीच आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केजरीवाले ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूटकर शराब माफियाओं को मालामाल कर दिया है। उनके जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

शराब माफियाओं को किया मालामाल

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल जी दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया। शराब माफिया को मालामाल कर दिया और गरीब आपदा के समय दिल्ली छोड़ कर जा रहा था और आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को मालामाल कराने का काम कर रही थी।

नाक के तले लोगों ने किया घोटाला

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर आप (अरविंद केजरीवाल) चुप रहें। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।

सिसोदिया की भी याददाश्त जाने वाली है?

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्येंद्र जैन जी को अभी तक बेल नहीं मिली है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे और जेल भी गए और जेल जाते ही उनकी(सत्येंद्र जैन) याददाश्त चली गई। क्या मनीष सिसोदिया जी की भी याददाश्त जाने वाली है? आपके भ्रष्टाचार मंत्री का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए।

एलजी ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की आबकारी नीति (एक्साइज पॉलिसी) 2021-22 में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों को लेकर इसकी सीबीआई जांच करवाने की सिफारिश की है। इस मामले में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के मुख्य सचिव की इस महीने की शुरुआत में सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है।

Vice President Election 2022: जगदीप धनखड़ बनेंगे देश के अगले उपराष्ट्रपति? जानिए क्या कहते हैं सियासी समीकरण