Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Exit Poll 2023: थोड़ी देर में जारी होगा 5 राज्यों का एग्जिट पोल, जानिए पिछले चुनाव का आकलन

Exit Poll 2023: थोड़ी देर में जारी होगा 5 राज्यों का एग्जिट पोल, जानिए पिछले चुनाव का आकलन

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर आज शाम वोटिंग खत्म होने वाली है। मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में मतदान खत्म हो चुका है। पांचों राज्यों का एग्जिट पोल आज शाम साढ़े 5 बजे से सामने आएगा। दरअसल चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल दिखाने की टाइमिंग में […]

Exit Poll 2023: थोड़ी देर में जारी होगा 5 राज्यों का एग्जिट पोल, जानिए पिछले चुनाव का आकलन
inkhbar News
  • Last Updated: November 30, 2023 17:10:54 IST

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों को लेकर आज शाम वोटिंग खत्म होने वाली है। मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना में मतदान खत्म हो चुका है। पांचों राज्यों का एग्जिट पोल आज शाम साढ़े 5 बजे से सामने आएगा। दरअसल चुनाव आयोग ने एक्जिट पोल दिखाने की टाइमिंग में बदलाव किया है। इसके लिए इलेक्शन कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया गया कि 30 नवंबर शाम 5.30 बजे के बाद से एक्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं।

राजस्थान:

राजस्थान में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 8 एग्जिट पोल जारी हुए थे, जिसमें से 7 ने सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस को बताया था। सिर्फ एक पोल में हंग असेंबली की संभावना जताई थी। 2018 में कांग्रेस ने कांग्रेस ने 100 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी जबकि बीजेपी के हिस्से में 73 सीटें ही आई थी।

मध्य प्रदेश

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान एमपी को लेकर 8 एग्जिट पोल जारी किए गए। इनमें से दो ने कांग्रेस की सरकार बताई थी जबकि एक पोल ने बीजेपी के सत्ता में आने की संभावना जताई थी। वहीं चार एग्जिट पोल में हंग असेंबली की बात कही गई।

छत्तीसगढ़

2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ को लेकर 8 एग्जिट पोल जारी किए गए। इसमें से तीन में बीजेपी की तो 3 में कांग्रेस को बहुमत पार बताया गया था जबकि दो एग्जिट पोल में हंग असेंबली की संभावना जताई गई थी। चुनाव परिणाम में 90 सीटों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने 68 सीट पर कब्ज़ा किया वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ 15 सीटें आईं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पास 71, बीजेपी के पास 13, बसपा के पास 2 सीट है।

तेलंगाना

तेलंगाना को लेकर 7 एग्जिट पोल जारी किये गए थे। जिसमें से 3 ने TRS को बहुमत दिया था जबकि 4 में सरकार बनाने के करीब बताया गया था। इसमें कांग्रेस को किसी भी पोल में सरकार बनने के करीब नहीं बताया गया था। चुनाव परिणाम में मौजूदा सीएम चंद्रशेखर राव की पार्टी TRS को 88 सीट मिली थीं जबकि कांग्रेस के खाते में 19 सीटें आईं। वर्त्तमान में TRS के पास 101 विधायक हैं।

 

मिजोरम

अगर मिजोरम की बात करें तो वहां पर तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार जाती हुई नजर आई थी। मिजो नेशनल फ्रंट को सत्ता के करीब बताया गया था। कुल 40 सीटों पर हुए चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की थी। कांग्रेस को 5 सीटें मिली जबकि बीजेपी के खाते में एक सीट आई। वर्तमान में MNF के पास 28 विधायक हैं।