Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • गोमांस खाकर रोजा खोल रहे कट्टरपंथी! गर्भवती गाय को ऐसे काटा डॉक्टर हो गया बेहोश, बछड़ा भी तड़प कर मरा

गोमांस खाकर रोजा खोल रहे कट्टरपंथी! गर्भवती गाय को ऐसे काटा डॉक्टर हो गया बेहोश, बछड़ा भी तड़प कर मरा

मध्य प्रदेश के दमोह में मुस्लिम कट्टरपंथियों ने एक गाय को बहुत निर्मम तरीके से काटा है। बताया जा रहा है कि गाय गर्भवती थी और...

Cow and Muslim fundamentalists
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2025 17:24:42 IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के दमोह में कट्टरपंथी मुस्लिमों ने रोजे के दौरान गाय काटी है। इस दौरान हिंदू लोग जब गाय को बचाने पहुंचे तो उनके ऊपर उन्होंने फायरिंग कर दी। हालांकि सभी लोग सुरक्षित है। इस घटना से भड़के लोगों ने दमोह बंद कर दिया। लोग तब तक नहीं हटे जब तक आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर नहीं चला।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल आज शुक्रवार को सीता बावड़ी इलाके में कुछ लोगों ने गर्भवती गाय की हत्या कर दी। हिंदू संगठन ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जब तक प्रशासन मौके पर पहुंची तब तक गाय को वो लोग काट चुके थे। पुलिस ने चार-पांच आरोपियों को पकड़ा है। वेटरनरी डॉक्टर आरके असाटी ने बताया कि गाय का पोस्टमार्टम किया गया है। इसमें उसके शरीर के सभी अंग को अलग-थलग कर दिया गया था। गाय के पेट में 5 महीने का बछड़ा था।

NSA के तहत कार्रवाई होगी

कुछ देर तक बछड़ा जीवित रखा लेकिन बाद में वो भी मर गया। लोगों ने दमोह को बंद कर दिया। व्यापारी महासंघ ने इस बंद का समर्थन किया है। लोगो ने आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने लोगों की मांग को मान लिया है। इसके बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया। अगर प्रशासन ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो आगे वो आंदोलन करेंगे।

एडिशनल एसपी ने ये कहा

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने जानकारी दी कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 307 और गोवंश अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की शिकायत के बाद प्रशासन तुरंत मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचा और मकान को गिरा दिया।

यह भी पढ़ें-

इस राज्य में मुस्लिमों पर मेहरबान हो गई कांग्रेस, लूटा दिया सारा खजाना, निकाह करने पर देगी इतनी बड़ी रकम

Tags