Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Farmers Protest: केंद्र पर बरसे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कहा- सरकार ने दिया कायरता का सबूत

Farmers Protest: केंद्र पर बरसे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कहा- सरकार ने दिया कायरता का सबूत

नई दिल्लीः एमएसपी को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार के द्वारा दिए गए प्रस्ताव को खारिज करने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी 20 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया था। हालांकि किसान नेताओं ने दिल्ली कूच को दो दिन के लिए टाल दिया है। दूसरी तरफ पंजाब में […]

Farmer Protest: केंद्र पर बरसे पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कहा- सरकार ने दिया कायरता का सबूत दिया
inkhbar News
  • Last Updated: February 21, 2024 23:00:32 IST

नई दिल्लीः एमएसपी को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सरकार के द्वारा दिए गए प्रस्ताव को खारिज करने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने आज यानी 20 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया था। हालांकि किसान नेताओं ने दिल्ली कूच को दो दिन के लिए टाल दिया है। दूसरी तरफ पंजाब में किसानों की बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन सख्त है। बॉर्डर पर हिंसक हो रहे प्रदर्शन को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। वहीं प्रदर्शन के दौरान एक किसान की जान चली गई। जिसके बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा जमकर केंद्र सरकार पर बरसे।

क्या बोले वित्त मंत्री

एक किसान की हुई मौत पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध जताने जा रहे निहत्थे किसानों पर गोलियां चलाकर भाजपा सरकार ने अपनी कायरता का सबूत दिया है। पंजाब के वित्त मंत्री ने किसानों पर गोलियां चलाने वाली हरियाणा और केंद्र सरकार की हरकत को निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज मांगों को सरकार मानें। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ लड़ेगी किसानों के हक की लड़ाई। आज एक किसान अपने हक की लड़ाई लड़ते इस दुनिया से चला गया। आम आदमी पार्टी इस पर खेद प्रकट करती है।